सुपौल, अगस्त 7 -- Supaul News: सुपौल। वैशाली एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15565/15566) का गढ़बरुआरी रेलवे स्टेशन पर दो मिनट के ठहराव के लिए सांसद दिलेश्वर कामैत द्वारा रेल मंत्री अश्विनी बैष्णव को मांग पत्र सौंपने पर जिला परिषद सदस्य कुमार रजनीश सिंह ने अपने क्षेत्र की ओर से सांसद का आभार प्रकट किया है। जिप सदस्य ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह इस ट्रेन के ठहराव के लिए काफी दिनो से प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिसंबर में बरुआरी हाई स्कूल में आयोजित पेंशनर समाज की बैठक में भी उन्होंने और पूरे पेंशनर समाज के सदस्यों ने सांसद से ने वैशाली ट्रेन के ठहराव की मांग की थी। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: गंगा दामोदर एक्सप्रेस ट्रेन का हावड़ा तक हो विस्तार हाल ही में उन्होंने जदयू नेता सुरेश्वर प्रसाद सिंह और गुंजन कुमार सिंह के साथ उनके आवास पर मिल...