सुपौल, जुलाई 22 -- Supaul News: किशनपुर,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के राजपुर पंचायत के वार्ड 8 नेमनमा गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में खेत में जमा बारिश के पानी में डूबने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार नेमनमा गांव निवासी प्रदीप पासवान का दो वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ कुमार बुधवार की सुबह करीब 10 बजे घर के पास खेल रहा था। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : गड्ढे में डूबने से आठ वर्षीय छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहरामघटना का विवरण खेलते-खेलते वह घर से सटे खेत की ओर चला गया, जहां लगातार बारिश के कारण पानी जमा था। आशंका जताई जा रही है कि खेत में जाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिरकर डूब गया। चूंकि बच्चा काफी छोटा था, इसलिए वह खुद बाहर नहीं निकल सका। इधर, काफ...