सुपौल, जुलाई 29 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। ई-किसान भवन बसंतपुर में बुधवार को अनुमंडल कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार ताती की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय खुदरा खाद विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकार द्वारा निर्धारित दर पर किसानों को खाद-बीज उपलब्ध कराने, दुकानों पर स्टॉक एवं मूल्य सूची प्रदर्शित करने तथा खाद वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : खाद विक्रेताओं की मनमानी पर सख्ती, बीडीओ ने दिए एसओपी के पालन के निर्देशबैठक के विवरण मौके पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने कहा कि सभी खुदरा खाद विक्रेता किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही खाद-बीज बेचें। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक दुकान पर दो दिनों के भीतर बोर्ड लगाया जाए, जिस पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी का पदनाम , सरका...