सुपौल, जुलाई 17 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कोसी बांध पर शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, नौआबखार निवासी 25 वर्षीय प्रभु पौद्दार अपने साथी 22 वर्षीय कैलाश कुमार के साथ बाइक से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान कोसी बांध पर सामने से आ रही एक अन्य बाइक को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बाइक ने धान का बिचड़ा लेकर जा रहे शिवपुरी पंचायत के नरही निवासी 50 वर्षीय जगदेव साह को टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Chapra News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल, एक की हालत गंभीर हादसे में बाइक सवार प्रभु पौद्दार, कैलाश कुमार और किसान जगदेव साह गंभीर रूप से घायल हो गए।...