सुपौल, सितम्बर 23 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बौराहा पंचायत के वार्ड 10 में बुधवार सुबह कोसी नदी की धार पार करने के दौरान डूबने से 24 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान वार्ड 10 निवासी सुजीत कुमार राय की पत्नी अनुपम कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार अनुपम कुमारी बुधवार सुबह करीब 10 बजे पशुओं के लिए चारा लाने जा रही थी। इसी दौरान कोसी नदी की धार पार करते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया। तेज बहाव के कारण वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। महिला को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी की तेज धारा के कारण तत्काल सफलता नहीं मिल सकी।

ग्रामीणों की कोशिशें घटना की जानकारी मिलत...