Supaul News: सुपौल : कोसी का कटाव बना आफत, तेलवा वार्ड 5 में 20 घर नदी में समाए
सुपौल, जुलाई 26 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोसी नदी का कटाव एक बार फिर जिले में कहर बनकर सामने आया है। सदर प्रखंड के तेलवा पंचायत के वार्ड 5 में तेज कटाव के कारण करीब 20 घर नदी में समा गए। नदी का जलस्तर घटने के बाद कटाव अचानक तेज हो गया, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। कई परिवारों के आशियाने देखते ही देखते कोसी की धारा में विलीन हो गए। अब दर्जनों लोग खुले आसमान के नीचे शरण लेने को विवश हैं।
ग्रामीणों की परेशानियाँ ग्रामीणों के अनुसार संजय यादव, विजय यादव, अमलेश यादव सहित कई परिवारों के घर कुछ ही घंटों में नदी में समा गए। वर्षों की मेहनत से बनाए गए मकान और घर का सामान भी नहीं बचाया जा सका। प्रभावित परिवार अब सुरक्षित स्थान की तलाश में भटक रहे हैं। उनके सामने भोजन, रहने और बच्चों की सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती बन गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.