Supaul News: सुपौल : कुपोषण बन रहा स्वस्थ समाज की राह में बड़ी बाधा
सुपौल, अक्टूबर 1 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। ग्रामीण इलाकों में स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार करना अब भी चुनौती बना हुआ है। गरीबी, सीमित आय और ग्रामीण जीवनशैली के कारण कुपोषण की समस्या गंभीर बनी हुई है। इसका सबसे अधिक असर बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। कोसी प्रभावित क्षेत्र होने के कारण कुनौली, कमलपुर और डगमारा पंचायतों के ग्रामीण इलाकों में यह समस्या और गहरी दिखाई देती है। तटबंध के अंदर और बाहर जलजमाव के कारण खेती प्रभावित होती रहती है। इससे किसानों और मजदूर परिवारों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कई परिवार बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए पर्याप्त एवं पौष्टिक आहार की व्यवस्था नहीं कर पाते हैं। ऐसे में कुपोषण से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं और बढ़ जाती हैं। वर्ष 1974 में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.