Supaul News: सुपौल : कुनौली और डगमारा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दुर्गा पूजा मेला
सुपौल, अक्टूबर 22 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। कुनौली बाजार और डगमारा हटिया परिसर में विजयादशमी के अवसर पर आयोजित दुर्गा पूजा मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। दोनों मेला स्थलों पर मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कुनौली थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश और डगमारा थानाध्यक्ष मुकुल आजाद पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। शारदीय नवरात्र और विजयादशमी के अवसर पर मेला परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। महिलाओं और बच्चों की अधिक भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मी लगातार गश्त करते रहे। मेले में लोगों ने मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के साथ खिलौने और शृंगार की सामग्री की खरीदारी भी की। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : शांतिपूर्ण माहौल में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.