सुपौल, सितम्बर 8 -- Supaul News: जदिया, निज संवाददाता। खेती के मौसम में किसानों को खाद के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़े, इसके लिए अधिकृत खाद-बीज विक्रेताओं की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। किसानों को निर्धारित कीमत पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। यह बातें सुपौल सांसद दिलेश्वर कामत ने सोमवार दोपहर कोरिया पट्टी पूरब पंचायत के वार्ड 6 में नए खाद-बीज प्रतिष्ठान के उद्घाटन के दौरान कहीं। सांसद ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान स्थानीय किसानों और गणमान्य लोगों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।

किसानों की समृद्धि सांसद ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्हें उचित कीमत पर खाद उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार समय-समय पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है। उन्...