Supaul News: सुपौल : किशनपुर में धान खरीद केंद्र का उद्घाटन
सुपौल, नवम्बर 29 -- Supaul News: किशनपुर,एक संवाददाता। प्रखंड परिसर स्थित व्यापार मंडल में धान खरीद केंद्र का उद्घाटन पूर्व विधायक सह राजद के राष्ट्रीय सचिव यदुवंश कुमार यादव एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर पूर्व विधायक ने किसानों से समय पर केंद्र पहुंचकर सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान अक्सर बिचौलियों के चक्कर में फंसकर अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं प्राप्त कर पाते हैं। इसलिए किसान किसी भी बिचौलिये के झांसे में नहीं आएं और सीधे सरकारी क्रय केंद्र पर धान बेचकर निर्धारित समर्थन मूल्य प्राप्त करें। व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार मिश्र ने बताया कि केंद्र पर ए ग्रेड धान की खरीद बोरा सहित 2486 रुपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड बी धान की खरीद 2466 रुपये प्रति क्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.