सुपौल, अगस्त 11 -- Supaul News: किशनपुर, एक सावददाता। प्रखंड पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख सुनीता कुमारी की अध्यक्षता में 13 अगस्त को टीसीपी भवन में होगी। इस संबंध में बीडीओ पिंकी कुमारी द्वारा जारी पत्र माध्यम से सभी जनप्रतिनिधियों और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को बैठक में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। पत्र में सुपौल लोकसभा सांसद, पिपरा विधानसभा विधायक, पंचायत समिति प्रमुख, उप प्रमुख, सभी मुखिया, सभी पंचायत समिति सदस्य, अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी, बीपीआरओ, चिकित्सा प्रभारी, सीडीपीओ, कृषि पदाधिकारी, शिक्षा पदाधिकारी, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी कनीय अभियंता, थानाध्यक्ष, बैंक प्रबंधक सहित सभी विभागों के पदाधिकारियों को बैठक में अद्यतन प्रतिवेदन के साथ भाग लेने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: प्रखंड मुख...