सुपौल, अक्टूबर 25 -- असम में किशनपुर के युवक की संदिग्ध मौत Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। असम में परिवार के साथ रहकर एक कंपनी में काम करने वाले किशनपुर के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार सुबह उसका शव किचन के कमरे में फंदे से लटका मिला। पति का शव देखते ही पत्नी बदहवास हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इधर युवक की मौत की सूचना से उसके पैतृक गांव नौआबाखर में भी मातम पसर गया। परिजनों ने मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। मृतक की पहचान किशनपुर थाना क्षेत्र की नौआबाखर पंचायत के वार्ड 10 निवासी जागेस्वर पासवान के 38 वर्षीय पुत्र गुणसागर कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार गुणसागर करीब तीन महीने पहले घर से असम गया था। वहां व...