सुपौल, अक्टूबर 11 -- Supaul News: करजाईन बाजार, एक संवाददाता। राघोपुर प्रखंड के बायसी पंचायत स्थित क्षेत्र के प्रसिद्ध बायसी काली मंदिर में काली पूजा एवं मेला को लेकर शनिवार की संध्या में आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा में आगामी काली पूजा एवं मेला तथा मंदिर निर्माण के बारे में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान पूजा समिति के पदाधिकारियों ने कहा पूर्ण भक्तिभाव से पूजा अर्चना तथा आगामी मेला में 4 दिन कुश्ती, 10 दिन रामलीला का आयोजन किया जाएगा। साथ ही मंदिर के द्वारा वर्ष में दो बार फ्री मेडिकल शिविर तथा क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Gangapar News: उमरपुर की रामलीला 29 अक्तूबर से इसके लिए सभी से सहयोग की अपील की गई। इस मौके पर, शिक्षाविद प्रो. शिवनंदन यादव, पूर्व मुखिया प्रवीण कुमार...