सुपौल, जुलाई 26 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही पुलिस ने रविवार को भपटियाही पंचायत के वार्ड नंबर 9 से एक होंडा सिटी कार से 720 बोतल देसी नपाली शराब बरामद की है। उक्त जानकारी भपटियाही थाना अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्कर ने पुलिस की गाड़ी को देखकर भपटियाही पंचायत के वार्ड नौ उपशाखा नहर पर बाबा डीहबार स्थान के पास सड़क के नीचे पानी में एक होंडा सिटी कार एचआर 26 ए क्यू 4362 छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने होंडा सिटी कार का तलाशी लिया तो कार से 720 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात शराब तस्कर और गाड़ी मलिक के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 219/ 26 दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: बाइक की डिक्की से 25 बोतल शराब बरामद यह भी पढ़ें- Auranga...