सुपौल, सितम्बर 27 -- Supaul News: भीमपुर, एक संवाददाता। छातापुर प्रखंड क्षेत्र के राजेश्वरी थाना क्षेत्र स्थित मिडिल स्कूल कामत किशुनगंज में शुक्रवार की रात चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने स्कूल के कार्यालय गेट का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना को लेकर स्कूल के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने रविवार को राजेश्वरी थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। प्रधानाध्यापक ने बताया कि सुबह स्थानीय लोगों ने मोबाइल पर सूचना दी कि स्कूल के कार्यालय गेट का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही वे स्कूल पहुंचे। वहां कार्यालय का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोर कार्यालय से एक कंप्यूटर सेट, एक प्रिंटर, एक एम्प्लीफायर, एक साउंड सेट, दो माइक, कैसियो, खेल सामग्री सेट, विज्ञान किट, गणित किट, वायरलेस बोर्ड सहित कई पंजी...