सुपौल, सितम्बर 9 -- Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। कांग्रेस ने सुपौल जिले में संगठन को मजबूत करने और पुराने समर्पित कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय करने के उद्देश्य से चलो जड़ों की ओर अभियान शुरू किया है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: संगठन विस्तार की बैठक में पंचायत कमेटी गठन पर जोरअभियान के उद्देश्य जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम के नेतृत्व में जिले के विभिन्न प्रखंडों में संवाद बैठकें आयोजित की जा रही हैं। अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजनारायण प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में जिलाध्यक्ष अनुपम ने जिले के विभिन्न प्रखंडों का दौरा कर दर्जनों संवाद बैठके की हैं।संवाद बैठकें और समर्थन प्रतापगंज कांग्रेस कमिटी की बैठक के साथ कई पंचायतों में भी कार्यक्...