Supaul News: सुपौल : कांग्रेस की नवगठित अनुशासन समिति की हुई बैठक
सुपौल, अगस्त 6 -- Supaul News: सुपौल, एक संवाददाता। जिला कांग्रेस की नवगठित अनुशासन समिति की पहली बैठक पार्टी कार्यालय में गुरुवार को संपन्न हुई। भुवनेश्वर यादव की अध्यक्षता में सभी पांच सदस्यों ने समिति की आगामी कार्यप्रणाली को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक में भुवनेश्वर यादव के अलावा राजनारायण प्रसाद गुप्ता, डॉ. विश्वनाथ सर्राफ, प्रेमनाथ झा और मो तनवीर आलम भी शामिल हुए। समिति के सदस्यों ने पार्टी संगठन के अंदर अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया और उक्त दिशा में पूरी सक्रियता से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। समिति के सदस्यों ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए पार्टी नेतृत्व और जिलाध्यक्ष अनुपम के प्रति आभार प्रकट किया। भुवनेश्वर यादव ने कहा कि अनुशासन समिति की नियमित बैठक होती रहेगी तथा उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील करते कहा कि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.