Supaul News: सुपौल : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण
सुपौल, सितम्बर 29 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। एसडीएम विनय कुमार ने मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, बलभद्रपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया। एसडीएम ने विद्यालय में व्यवस्थाओं को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित करने तथा छात्राओं की सुविधाओं और आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने संबंधित कर्मियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने और व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- सुपौल : सीमावर्ती क्षेत्र के मदरसों के प्रधानाचार्यों के साथ एसडीएम ने की बैठक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.