सुपौल, अक्टूबर 11 -- बसंतपुर में नवरात्र पर कलश स्थापना Supaul News: करजाईन बाजार, एक संवाददाता । शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को बसंतपुर प्रखंड के भगवानपुर, रतनपुर, सातनपट्टी एवं दिनबंधी पंचायत के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना शुरू हुई। इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं में नवरात्र को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किए गए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। वहीं, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रतनपुर थाना पुलिस मुस्तैद रही। सार्वजनिक दुर्गा मंदिर साहेवान से निकाली गई कलश शोभायात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसमें बड़ी संख्या में बाल कन्याओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शो...