Supaul News: सुपौल : कर्णपुर उत्तरी टोला में बसबिट्टी की टीम बनी मटका फोड़ विजेता
सुपौल, सितम्बर 6 -- Supaul News: सुपौल, एक संवाददाता। जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर सदर प्रखंड के उत्तरी टोला श्रीकृष्ण मंदिर कर्णपुर परिसर में रविवार को मटका फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बसबिट्टी की टीम ने बाजी मारते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के लिए 25 फीट की ऊंचाई निर्धारित की गई थी। इसमें जगतपुर, बसबिट्टी, संथाल टोला कर्णपुर एवं सिमरा की टीमों ने हिस्सा लिया। मटका फोड़ने के लिए जैसे-जैसे टीमों का प्रयास आगे बढ़ता गया, वैसे-वैसे युवाओं एवं दर्शकों का उत्साह भी बढ़ता गया। चौथे राउंड में बसबिट्टी की टीम ने मटका फोड़कर प्रतियोगिता जीत ली। मैच रेफरी की भूमिका माधव पाठक ने निभाई। यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर हुई दही हांडी प्रतियोगिता प्रतियोगिता के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.