सुपौल, अक्टूबर 23 -- करवा चौथ को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। करवा चौथ को लेकर किशनपुर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ व्रत की तैयारी में जुटीं सुहागिनों की भीड़ शृंगार की दुकानों से लेकर ब्यूटी पार्लरों तक दिखने लगी है। कहीं चूड़ियों और ज्वेलरी की खरीदारी हो रही है, तो कहीं मेहंदी रचाने और मेकअप कराने के लिए समय बुक कराया जा रहा है। पर्व को लेकर बाजार में बढ़ी चहल-पहल से कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। 29 अक्टूबर, गुरुवार को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इसे लेकर किशनपुर बाजार मे खरीदारी तेज हो गई है। महिलाएं पूजन सामग्री, नए वस्त्र, बिंदी, सिंदूर, चूड़ियां और अन्य शृंगार के सामान खरीद रही हैं। इस बार जड़ी और गोटे से सजी चलनी महिलाओं को खासा लुभा रही है।...