सुपौल, अक्टूबर 23 -- Supaul News: करजाईन बाजार, एक संवाददाता। करजाईन थाना क्षेत्र में चोरी और डकैती की घटनाओं से स्थानीय कारोबारियों में भय का माहौल है। ताजा मामला करजाईन बाजार स्थित मध्य विद्यालय के समीप एक मिठाई दुकान का है, जहां अज्ञात चोरों ने पीछे की ओर से टीन काटकर करीब 40 हजार रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। चोर दुकान से गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, बर्तन, मिठाई, पान मसाला की सामग्री और नकदी समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद दुकानदार ने करजाईन थाने को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दुकानदार बसंत कुमार साह ने बताया कि दशमी के अवसर पर मेला लगने के कारण देर रात तक दुकान में बिक्री होती रही। इसके बाद वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए। अगले दिन गुरुवार की संध्या जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का सामान बिख...