सुपौल, जुलाई 26 -- Supaul News: करजाईन बाजार, एक संवाददाता। लगातार वार्डों में कचरे की दुर्गंध व सड़ांध से परेशान लोगों को आखिरकार राहत मिल गई है। लोहिया स्वच्छता बिहार अभियान के तहत वार्ड 15 से 18 तक विशेष सफाई कराई गई है। दरअसल, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर हिन्दुस्तान में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया और स्वच्छता अभियान चलाया गया।

स्वच्छता अभियान का आरंभ विभागीय पहल पर रविवार को करजाईन पंचायत की मुखिया ललिता देवी की अध्यक्षता में करजाईन बाजार के वार्ड संख्या 15, 16, 17 एवं 18 में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बाजार क्षेत्र, गली-मोहल्लों, मुख्य सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की व्यापक साफ-सफाई कर कचरे का उठाव कराया गया। स्वच्छता अभियान में स्वच्छता पर्यवेक्षक सुशील कुम...