Supaul News: सुपौल : करंट की चेपेट में आने से महिला जख्मी
सुपौल, अगस्त 13 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कुपरिया वार्ड नंबर 2 में गरुवार की दोपहर बिजली की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय महिला झुलस गई। जिसे परिजनों के द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. कृतका किरण द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया है। महिला खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज चिकत्सक के निगरानी में किया जा रहा हैं। जख्मी की पहचान देवनारायण यादव की पत्नी प्रमिला देवी के रूप में हुई है ।परिजनों के अनुसार गरुवार की दोपहर घर में लगे पंखा को बंद कर रही थी इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर जख्मी हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.