Supaul News: सुपौल : कबीर मठ बचेगा तो इंसानियत बचेगी, रद्द हो फर्जी दाखिल-खारिज
सुपौल, अक्टूबर 25 -- कबीर मठ की जमीन और सांस्कृतिक विरासत को लेकर जनता की अदालत Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। सुपौल सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लाउढ़ स्थित कबीर मठ परिसर में रविवार को जनता की अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, संत समाज और कबीर पंथी जुटे। इस दौरान पूरा मठ परिसर कबीर मठ बचाओ-संस्कृति बचाओ तथा मठ बचाने निकले हैं लुटेरों को सबक सिखाने निकले हैं के नारों से गूंज उठा। इस सभा की अध्यक्षता समाजसेवी राम कुमार मंडल ने की। मौके पर लोरिक विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमन कुमार ने कहा कि कबीर दुनिया के अद्वितीय संत थे। उन्होंने जाति-धर्म एवं पाखंड की जंजीरों को अपने दोहों से तोड़ दिया। आज जब कबीर मठ पर संकट है, तो उनका दोहा ही हथियार है, उनकी वाणी ही आंदोलन है। उन्होंने आगे कहा कि कबीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.