Supaul News: सुपौल : कपड़ा दुकान का शटर तोड़ लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
सुपौल, जुलाई 16 -- Supaul News: जदिया, निज संवाददाता। जदिया थाना क्षेत्र की परसागढ़ी दक्षिण पंचायत के हरिनाहा बिरैंची हाट वार्ड 14 स्थित मां तारा वस्त्रालय का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के कपड़े, नकदी और अन्य सामान की चोरी कर ली। घटना बुधवार देर रात करीब 12:40 बजे की है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकानदार बिजेंद्र मेहता को गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने दुकान का शटर टूटा होने की सूचना दी।
चोरी की घटना का विवरण मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान का सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चोरी की घटना सामने आई। फुटेज में तीन संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं, जिनमें एक का चेहरा साफ नजर आ रहा है, जबकि दो ने मुंह पर नकाब बांध रखा था। पीड़ित ने बताया कि बुधवार रात करीब 8:30 बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.