Supaul News: सुपौल : कन्या विवाह भवन का किया शिलान्यास
सुपौल, अक्टूबर 6 -- Supaul News: करजाईन बाजार, एक संवाददाता। राघोपुर प्रखंड के हरिराहा पंचायत के वार्ड नंबर- 3 में सोमवार को करीब 50 लाख की लागत से बनने वाले मुख्यमंत्री कन्या विवाह भवन का स्थानीय मुखिया खुशबू कुमारी, बीडीओ सत्येंद्र कुमार यादव, बीपीओ मनीष कुमार मीनू, सहायक अभियंता राहुल रंजन, पंचायत सचिव अर्जुन कुमार, समाजसेवी डॉ. रमेश प्रसाद यादव आदि ने शिलान्यास किया। इस दौरान स्थानीय मुखिया एवं अधिकारियों ने बताया कि अब पंचायत के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को शादी-विवाह और सामाजिक आयोजनों के लिए सस्ता व सुलभ स्थान उपलब्ध होगा। निर्धारित समय के अनुरूप इसका निर्माण कर लिया जाएगा। सरकारी विवाह मंडप बन जाने से कमजोर वर्ग के परिवारों को भारी खर्च से राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सुपौल : मुख्यमंत्री कन्या विवाह भवन का किया शिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.