Supaul News: सुपौल : कदमहा के चौर क्षेत्र का डीडीसी ने किया अवलोकन
सुपौल, अक्टूबर 7 -- Supaul News: मरौना, एक संवाददाता। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार ने कदमहा पंचायत स्थित चौर क्षेत्र का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने चौर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति एवं मत्स्य पालन की संभावनाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला मत्स्य पदाधिकारी, सुपौल, प्रखंड विकास पदाधिकारी मरौना रचना भारतीय, कदमहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि एवं अंचल अमीन मौजूद रहे। डीडीसी ने अंचल अमीन को चौर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी रैयतों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि क्षेत्र में मत्स्य पालन को लेकर आगे की कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने चौर क्षेत्र के विकास एवं मत्स्य पालन की संभावनाओं को लेकर आवश्यक जानकारी भी जुटाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.