सुपौल, सितम्बर 21 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। गांधी पार्क में गणेश महोत्सव के छठे दिन सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथा वाचिका कृष्ण सुनैना देवी ने भगवान राम और श्री कृष्ण के चरित्र का अंतर समझाया। उन्होंने कहा कि श्री राम का चरित्र विशुद्ध मानव और श्री कृष्ण का चरित्र विशुद्ध ईश्वरीय योगेश्वर का चरित्र है। कथा वाचिका ने 'महारास चरित्र' और 'ईश्वर अंश जीव अविनाशी' चौपाई का उल्लेख करते हुए कहा कि ईश्वर के कार्यों का अनुकरण सामान्य मनुष्यों को नहीं करना चाहिए। जिस प्रकार भगवान शिव विष पीकर भी सुरक्षित रहे, वैसा साधारण मनुष्य नहीं कर सकता। उन्होंने श्रद्धालुओं से कलयुग में सही-गलत का विवेक रखते हुए भक्ति मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश कुमार सिंह, मनीष सिंह, सोनू कुमार, मन्दा गुप्ता, अ...