सुपौल, अगस्त 11 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। नशा मुक्ति अभियान अब प्रखंड में जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। एक गांव से शुरू हुआ यह अभियान अब प्रखंड के चार पंचायतों तक पहुंच गया है। लग रहा है कि इसी तरह अभियान चलता रहा तो एक दिन पूरा प्रखंड नशा मुक्त हो जाएगा।

गांव की बैठक इसी कड़ी में कटैया माहे गांव में रविवार की संध्या श्री कृष्ण मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांव को पूर्णतः नशा मुक्त बनाने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने तय किया कि गांव क्षेत्र में यदि कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में पाया गया नशा का सेवन या बिक्री करते पकड़ा गया तो उसे सामाजिक स्तर पर हाजिर कर प्रशासन के हवाले कर दिया जाएगा।

सामाजिक दंड बैठक में कड़े सामाजिक दंड का भी प्रावधान किया गया। निर्णय के अनुसार नश...