सुपौल, जुलाई 22 -- Supaul News: किशनपुर, एक सावददाता। पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर दुबयाही पंचायत के वार्ड 6 बेला गोठ में लगातार हो रहे कटाव से प्रभावित परिवारों से मिलने बुधवार को किशनपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख विजय कुमार यादव पहुंचे। उन्होंने कटाव प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनीं और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। पूर्व प्रमुख ने कहा कि कटाव से प्रभावित किसी भी परिवार को सरकारी सहायता से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार की ओर से मिलने वाली सभी राहत एवं पुनर्वास योजनाओं का लाभ पीड़ित परिवारों तक उपलब्ध कराने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ और कटाव से उत्पन्न सभी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को...