सुपौल, सितम्बर 9 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। बीडीओ बसंतपुर सुजीत कुमार मिश्रा ने मंगलवार को प्रोजेक्ट ललित नारायण प्लस 2 उच्च विद्यालय, रतनपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। बीडीओ ने विद्यालय में संचालित कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर, बिहार शिक्षा परियोजना के तहत सखी सहायता डेस्क तथा किशोर-किशोरियों के लिए चलाए जा रहे कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजी, छात्र-छात्राओं के नामांकन, पठन-पाठन, मध्याह्न भोजन, साफ-सफाई सहित विद्यालय परिसर की अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में बीडीओ ने शिक्षकों को नियमित एवं ससमय विद्यालय पहुंचकर पठन-प...