सुपौल, अगस्त 23 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक की एटीएम लूट की साजिश पुलिस ने विफल कर दी। इस दौरान एटीएम को गैस कटर से काटने के क्रम में अंतरराज्यीय गिरोह के एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस को देखकर अन्य चार आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना शनिवार की देर रात लगभग दो बजे की है।

घटना का विवरण इस बाबत थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि भपटियाही बाजार स्थित एसबीआई एटीएम में शनिवार देर रात चोर गिरोह एटीएम काटकर पैसे चोरी करने का प्रयास कर रहा था। आसपास के ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना भपटियाही पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही भपटियाही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की जानकारी गिरफ्तार आरोपी को थाना लाकर पूछताछ की ग...