सुपौल, अगस्त 16 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। डगमारा थाना क्षेत्र के राजपुर चौक पर रविवार की अहले सुबह करीब साढ़े पांच बजे एसएसबी जवानों द्वारा बाइक सवार युवकों को रोकने के दौरान मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में बाइक पर पीछे बैठे युवक के सिर में गंभीर चोट लगी और उसका सिर फट गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली भेजा।

घटना का विवरण बताया जाता है कि मधुबनी जिले के न्योर गांव निवासी प्रितेश कुमार सिंह अपने साथी दीपक कुमार झा को डगमारा चौक पर पटना जाने वाली बस में बैठाने के लिए बाइक से लेकर जा रहा था। इसी दौरान राजपुर चौक के पास चार-पांच एसएसबी जवान खड़े थे। आरोप है कि बाइक के वहां पहुंचने पर जवानों ने उसे रुकने का इशारा किया। बाइक नहीं रुकने पर जवानों ने ...