Supaul News: सुपौल : एसआर शिक्षा सम्राट स्कूल में नवरात्रि उत्सव का आयोजन, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
सुपौल, अक्टूबर 15 -- सिमराही स्कूल में नवरात्रि उत्सव Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र की नगर पंचायत सिमराही स्थित एसआर शिक्षा सम्राट स्कूल में गुरुवार को नवरात्रि उत्सव का आयोजन पूरे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं और रावण दहन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्राइमरी के छात्र-छात्राएं मां जगदंबा के नौ स्वरूपों, राम-सीता-लक्ष्मण, राधा-कृष्ण सहित अन्य देवी-देवताओं के रूप में सजकर आए, जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। उनकी मनमोहक झांकियों और उल्लासमय प्रस्तुतियों से पूरे विद्यालय परिसर में नई ऊर्जा का संचार हुआ। छात्राओं के लिए डांडिया का भी आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं उत्सव का मुख्य आकर्षण से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.