Supaul News: सुपौल : एमडीएम का अनावश्यक बोझ, वेतन व ई-शिक्षा कोष के नाम पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं
सुपौल, नवम्बर 29 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की एक दिवसीय जिलास्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हृदय नारायण महल्लाह ने की, जबकि मंच संचालन रामनरेश प्रसाद नीरज ने किया। कार्यक्रम के संयोजक कोशी प्रमंडल प्राथमिक शिक्षक संघ सहरसा के उप प्रधान सचिव सिकेंद्र प्रसाद यादव रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों और पदाधिकारियों को पारंपरिक मिथिला पाग, माला और चादर से सम्मानित किया गया। इस बाबत अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ दिल्ली के कार्यकारी अध्यक्ष नूनू मणि सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग की तानाशाही नीतियों के कारण आज शिक्षक, प्राध्यापक और प्रधानाध्यापक खुद को मानसिक रूप से बेहद प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं। विभाग द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.