सुपौल, जुलाई 10 -- Supaul News: जदिया, निज संवाददाता। जदिया थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों में गुरुवार की रात को अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए नगदी, जेवरात एवं अन्य बेशकीमती सामानों की चोरी कर लेने का मामला सामने आया है। इस तरह के वारदात से लोगों में दहशत फैलने लगा है।

चोरी की घटनाएं गुरुवार की रात को हुई इस वारदात के संबंध में बताया जाता है कि मानगंज पश्चिम पंचायत के चंपानगर वार्ड 1 में चोरी की वारदात हुई, जहां चोरों ने चनिया देवी (पति-सुरेंद्र सरदार) के घर में सेंध लगा कर घर में रखे नकद 4,500 रुपये एवं हजारों रुपये मूल्य के जेवरात एवं साड़ियां चुरा लिया। वहीं दूसरी घटना जदिया पंचायत के वार्ड 15 में कंचन देवी (पति-बिनोद साह) के यहां हुई जहां घर में घुसकर चोरों ने ट्रंक का ताला तोड़ डाला और 1,000 रुपये नकद समेत हजारों रुप...