Supaul News: सुपौल : एक साल से जीविका भवन बनकर तैयार, फिर भी किराये के मकान में चल रहा कार्यालय,
सुपौल, अगस्त 18 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड परिसर में करीब एक वर्ष पहले 15 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ जीविका भवन अब तक उपयोग में नहीं आ सका है। भवन का निर्माण पूरा होने के बावजूद जीविका विभाग का कार्यालय अब भी किराये के मकान में संचालित हो रहा है। सरकारी भवन उपलब्ध रहने के बाद भी कार्यालय को किराये के भवन में चलाए जाने को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं।
ग्रामीणों की चिंताएँ ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी राशि खर्च कर भवन तैयार कराने के बाद भी उसका उपयोग नहीं होना व्यवस्था की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है। बताया जाता है कि जीविका कार्यालय के लिए प्रखंड परिसर में करीब 15 लाख रुपये की लागत से भवन का निर्माण कराया गया था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भवन को विभाग को सौंपे जाने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई। लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.