Supaul News: सुपौल : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत स्कूल में लगाए 25 पौधे
सुपौल, सितम्बर 7 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सोमवार को प्राथमिक विद्यालय परमानंदपुर उर्दू में संकुल समन्वयक जय शंकर प्रसाद के नेतृत्व में 25 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राओं और ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विद्यालय के प्रधान शिक्षक मनोज कुमार राज, शिक्षिका शिवानी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाए। विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं ने भी बच्चों के साथ विद्यालय परिसर में विभिन्न फलदार वृक्षों के पौधे रोपे। इस अवसर पर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.