सुपौल, अगस्त 9 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। अनूपलाल यादव महाविद्यालय में रविवार को महाविद्यालय के संस्थापक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी अनूपलाल यादव की 13वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार ने की। सर्वप्रथम स्व अनूप बाबू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने स्व. अनूप बाबू के जीवन, संघर्ष और समाज के लिए किए गए सेवा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि अनूप बाबू बेदाग छवि वाले सच्चे समाजसेवी और जननेता थे।

अनूपलाल यादव का योगदान त्रिवेणीगंज में इलाके के गरीब लोगों के लिए स्कूल से लेकर डिग्री कॉलेज की स्थापना के साथ अनुमंडल कार्यालय, निबं...