सुपौल, सितम्बर 21 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में रविवार को व्याहूत कलवार समाज द्वारा कुलदेवता भगवान बलभद्र का पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पंडित कुलानंद झा के सानिध्य में यजमान रंजन भगत दंपती ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई, जिसके बाद महाभोग अर्पित कर भव्य आरती की गई। आयोजन के दौरान संकल्प इंटरनेशनल स्कूल द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें समाज के वृद्धजनों, युवा समाजसेवियों सहित मुख्य अतिथि बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता एवं थानाध्यक्ष प्रमोद झा को पाग, शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने राजनीतिक, शैक्षणिक व सामाजिक उन्नति के लिए एकजुटता पर बल दिया। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : भगवान बलभद्र पूजनोत्सव का हवन के साथ हुआ समापन अंत में सै...