सुपौल, सितम्बर 14 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

चोरी की घटना ताजा मामला भवानीपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 13 स्थित हराबाध गांव का है। यहां शनिवार रात चोरों ने उपमुखिया बिजेंद्र कुमार यादव के घर में रखे पटवा के छह बंडल चोरी कर लिए। घटना की सूचना रविवार को थाना पुलिस को दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस के तत्काल घटनास्थल पर नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई। बाद में ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया प्रताप बिराजी को घटना की जानकारी दी। मुखिया ने थानाध्यक्ष रौशन कुमार को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुअनि राजेश्वर कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उपमुखिया बिजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि गांव में पिछले आठ...