सुपौल, जुलाई 30 -- Supaul News: जदिया, निज संवाददाता। एनएच-327ई मुख्य मार्ग पर नंदना पंचायत स्थित मोगलाघाट यात्री शेड के समीप गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने सड़क किनारे खड़े एक पांच वर्षीय मासूम को रौंद दिया। टक्कर के बाद ई-रिक्शा बच्चे के ऊपर ही पलट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान नंदना पंचायत के वार्ड 4 निवासी राजीव शर्मा के पुत्र सचेन कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा तेज गति से जदिया की ओर जा रहा था।

घटनास्थल का विवरण यात्री शेड के पास चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़े बच्चे को अपनी चपेट में लेते हुए पलट गया। हादसे में बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उसकी जांघ की हड्डी भी टूटने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से बच्चे क...