सुपौल, जुलाई 31 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियां स्कूल के समीप एनएच-327ई पर शुक्रवार को एक अज्ञात ई-रिक्शा की ठोकर से बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार छातापुर थाना क्षेत्र के उधमपुर वार्ड 7 निवासी भूपेंद्र यादव की 55 वर्षीय पत्नी रुणा देवी और उनका 26 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश यादव किसी काम से बाइक से त्रिवेणीगंज आ रहे थे। इसी दौरान एनएच-327ई पर लक्ष्मीनियां स्कूल के समीप एक अज्ञात ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क प...