सुपौल, सितम्बर 12 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र में मंगलवार से चलाया गया तीन दिवसीय अतिक्रमण हटाओ अभियान समाप्त होते ही फिर पुराने हालात लौट आए हैं। अभियान के दौरान मुख्य सड़कें अतिक्रमणमुक्त नजर आईं, लेकिन अधिकारियों के लौटते ही ई-रिक्शा, ऑटो, ठेले और खोमचे सड़क किनारे फिर से लगने लगे। इससे लोगों में अभियान की प्रभावशीलता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

अभियान का विवरण बता दें कि पहले दिन दुर्गा मंदिर चौक से चिलोनी नदी पुल, दूसरे दिन इसी मार्ग तथा तीसरे दिन ब्लॉक चौक से पुरानी बैंक चौक होते हुए चिलोनी नदी पुल तक अभियान चलाया गया था। इस दौरान एनएच-327 ई के किनारे बनी अस्थायी दुकानों, टिन-तिरपाल के शेड और नालों पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कई छोटे दुकानदारों की दुकानें भी ध्वस्त ...