सुपौल, सितम्बर 4 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय स्थित गोल चौक के समीप पेंशनर समाज भवन परिसर में शुक्रवार को पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक नीरज कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह के सम्मान में स्वागत-सह-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पेंशनर समाज के अध्यक्ष बीके राय ने की।

समारोह का आयोजन अध्यक्ष बीके राय ने विधायक को शॉल एवं फूलमाला देकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान पेंशनर समाज की ओर से सुशील कुमार भगत ने मीटिंग हॉल निर्माण की मांग को लेकर विधायक को मांगपत्र सौंपा। अध्यक्ष बीके राय ने बताया कि पेंशनर समाज की स्थापना वर्ष 1979-80 में हुई थी, जबकि वीरपुर इकाई का गठन 2004 में किया गया।

मीटिंग हॉल निर्माण की मांग उन्होंने विधायक निधि से भवन परिसर में आधुनिक मीटिंग हॉल का निर्माण कराने का आग्रह किया। प...