सुपौल, जुलाई 30 -- Supaul News: छातापुर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित प्राचीन ग्रामीण देवी माता डीहवारिणी स्थान पर बुधवार देर शाम आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर भव्य पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। आस्था और उल्लास से सराबोर इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता का पूजन-अर्चन किया।

पूजन विधि चुन्नी निवासी पंडित कुलानंद झा के सानिध्य में गर्भगृह में पुजारी प्रमोदचंद बोथरा एवं अशोक भगत ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना एवं फूलहाईस संपन्न कराई। फूलहाईस के साथ ही माता डीहवारिणी की जय के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। इस दौरान भजन-कीर्तन का दौर लगातार चलता रहा, जिससे पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रसाद सामग्री के साथ मैया के दरबार म...