सुपौल, सितम्बर 29 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के मधुबनी पंचायत में कार्यरत आवास सहायक प्रमोद कुमार राम का सोमवार की रात निधन हो गया। 31 वर्षीय आवास सहायक बीते 15 दिनों से किडनी रोग से ग्रसित थे और एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। सोमवार की रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में दिवंगत आवास सहायक की आत्मा की शांति के लिए शोकसभा आयोजित की गई। बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित शोकसभा में सीओ रविराज कुमार सहित अन्य पदाधिकारी, आवास कर्मी एवं कार्यालय कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक व्यक्त किया। अंत्येष्टि में शामिल हुए राघोपुर के आवास पर्यवेक्षक शशांक कुमार ने बताया कि दिवंगत आवास सहायक प्रमोद कुमार वीरप...