सुपौल, अगस्त 23 -- Supaul News: बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का उठाव करने के बावजूद आवास निर्माण नहीं कराने वाले लाभुकों के खिलाफ छातापुर बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता ने रविवार को सख्ती दिखाई। बीडीओ ने जीवछपुर पंचायत के वार्ड 10 और 04 में पहुंचकर संबंधित लाभुकों के आवास निर्माण की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लाभुकों को जल्द आवास निर्माण पूरा करने की हिदायत देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी।

निर्माण की स्थिति का जायजा निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने पाया कि वार्ड 10 में फूलकुमारी देवी, शेबो देवी, मंजुला देवी, सुनीता देवी, सीता देवी, धुनदेर देवी और संजूला देवी तथा वार्ड 04 की कंचन देवी ने आवास योजना की राशि का उठाव कर लिया है, लेकिन अब तक आवास निर्माण पूरा नहीं कराया है। बीडीओ ने संबंधित लाभुकों से निर्माण कार्य...