सुपौल, अक्टूबर 11 -- आवास सर्वे सूची से पात्र परिवारों के नाम गायब Supaul News: भीमपुर, एक संवाददाता। छातापुर प्रखंड क्षेत्र के राजेश्वरी पूर्वी पंचायत में पीएम आवास आवास योजना के तहत आवास प्लस सर्वे की ड्राफ्ट सूची से सैकड़ों पात्र परिवारों के नाम गायब होने का मामला सामने आया है।जहाँ मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्त्ता कृष्णा राज सहित सैकड़ों पात्र लाभार्थियों ने डीएम सहित डीडीसी को लिखित आवेदन देकर उक्त मामले की जाँचकर दोषियों के खिलाफ कारवाई की गुहार लगाई है।दिए आवेदन में बताया कि राजेश्वरी पूर्वी पंचायत की प्रारंभिक सूची में 1934 नाम दर्ज थे, जबकि 24 सितंबर को हुए ग्रामसभा में प्रस्तुत ड्राफ्ट सूची में मात्र 883 नाम ही शेष पाए गए।जिसमें 1051 नामों का अंतर सामने आया है।जबकि इनमें 400 से अधिक पात्र परिवार होने की आशंका है, जिनमें अधिकांश ...